फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Read the election guide line properly

चुनाव की गाइड लाइन को ठीक से पढ़ लें

Sun, 09 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Read the election guide line properly
चुनाव की गाइड लाइन को ठीक से पढ़ लें
विज्ञापन

- नेहरू हाल में प्रशिक्षण के दौरान आरओ व एआरओ को डीएम ने दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। अधिकारी चुनाव की गाइड लाइन का ठीक से अध्ययन कर लें। आयोग के निर्देशों को याद कर लें और उन्हें व्यवहार में लाएं। यह बात जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कही। वह रविवार को नेहरू हाल में रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफसरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने गैरहाजिर अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देेने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, तथा नाम वापसी से संबंधित आयोग के निर्देश का पालन किया जाना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की का कार्य आरओ करेंगे, अपरिहार्य परिस्थितियों में ही एआरओ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की उपस्थिति में ही नामांकन पत्रों जांच होगी और उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। छोटी-मोटी गलतियों को प्रत्याशी सुधार करवा लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आरओ को निर्देश दिए कि जो भी एआरओ अनुपस्थित हैं, तत्काल लिखित रूप से सूचित किया जाए। उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देकर आयोग को सूचित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी से ही एआरओ को विधानसभा क्षेत्र का बूथ व जोन में बांट दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि आचार संहिता लगने के 24 घंटे के अंदर सभी प्रकार की प्रचार सामग्रियों को हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए। कहीं भी वॉल राइटिंग, पोस्टर व बैनर नहीं दिखाई देना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह सहित सभी आरओ व एआरओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed