फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rangoli adorned with natural colors became the center of attraction.

Azamgarh News: प्राकृतिक रंगों से सजी रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rangoli adorned with natural colors became the center of attraction.
हरिऔध कला प्रांगण में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’’’’ थीम पर सजाई गई भव्य रंगोली । स्रोत-जिला
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को हरिऔध कला प्रांगण में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर भव्य रंगोली सजाई गई। स्वयं सहायता समूह की दीदियों, महिलाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों व सामग्री से रंगोली को आकर्षक स्वरूप दिया। रंगोली में सेवा, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, पोषण और विकसित भारत का संदेश उकेरा गया।
विज्ञापन

तैयार रंगोली में फूल, प्राकृतिक रंग, विभिन्न प्रकार के अनाज, मिट्टी समेत अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसमें भारत का मानचित्र, राष्ट्रीय प्रतीक, जनकल्याणकारी योजनाओं, मातृ-शिशु पोषण और विकसित भारत-2047 जैसे विषयों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

रंगोली का अवलोकन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व सांसद नीलम सोनकर और पूर्व विधायक वंदना सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और कलाकारों के सृजन की सराहना की। उपायुक्त रोजगार डॉ. आराधना त्रिपाठी ने बताया कि रंगोली निर्माण में महिलाओं की सामूहिक रचनात्मकता और सहभागिता देखने को मिली। आयोजन ने कला प्रदर्शन के साथ महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश भी दिया। प्राकृतिक सामग्री से तैयार रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

0000
पीआरडी जवानों ने निकाली बाइक रैली
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने हरिऔध कला केंद्र से नरौली तक बाइक रैली एवं सेवा संकल्प कलश यात्रा निकाली। रैली को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्ण गणवेश और हेलमेट में अनुशासित ढंग से निकली रैली में जवानों ने सुरक्षा, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। नरौली में रैली के समापन पर अधिकारियों व जवानों को आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed