फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramnaresh yadav became CM from MP and Mulayam-Akhilesh became MP from CM in azamgarh loksabha seat

UP Politics: रामनरेश सांसद से सीएम तो मुलायम-अखिलेश सीएम से सांसद बने

Wed, 20 Mar 2024 11:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:47 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: इसी तरह 2014 के चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए। इससे पहले मुलायम सिंह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। 2019 के चुनाव में सपा की इस परंपरागत सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव मैदान में उतरे और छह लाख से अधिक मत प्राप्त कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Ramnaresh yadav became CM from MP and Mulayam-Akhilesh became MP from CM in azamgarh loksabha seat
रामनरेश, मुलायम और अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की चर्चित सीटों में गिनी जाती है आजमगढ़ लोकसभा सीट। एक दो नहीं बल्कि प्रदेश के तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने आजमगढ़ लोकसभा सीट का संसद में प्रतिनिधित्व किया। इसमें एक जनता पार्टी तो दो समाजवादी पार्टी के टिकट पर यहां से जीते थे। प्रदेश के तीन मुख्यमंत्रियों रामनरेश यादव, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव संसद में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

विज्ञापन


रामनरेश यादव आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर आजमगढ़ से सांसद चुने गए। यह अलग बात रही कि सांसद चुने जाने के एक साल बाद ही 1978 में प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनी और उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। वे पहले सांसद निर्वाचित हुए और बाद में मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला। इसी तरह 2014 के चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए। इससे पहले मुलायम सिंह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे।
विज्ञापन


2019 के चुनाव में सपा की इस परंपरागत सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव मैदान में उतरे और छह लाख से अधिक मत प्राप्त कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। तीन-तीन मुख्यमंत्रियों के प्रतिनिधित्व वाली यह सीट इस चुनाव में भी पूर्वांचल की हॉट सीटों में शामिल है। सपा ने इस बार इस सीट से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा अपने निवर्तमान सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रजीत व रमाकांत के नाम चार-चार जीत

आजमगढ़ संसदीय सीट पर सर्वाधिक चार-चार बार चंद्रजीत यादव और रमाकांत यादव ने जीत दर्ज की है। चंद्रजीत यादव 1967, 1971, 1980 व 1991 में तो रमाकांत यादव 1996, 1999, 2004 व 2009 में सांसद चुने गए। पहले यदुवंशी के रूप में इस सीट से 1962 में रामहरख यादव ने जीत दर्ज की। 1989 में बसपा से रामकृष्ण यादव संसद पहुंचे, 1977 में रामनरेश यादव ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed