फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth electrocuted to death in Mumbai

Azamgarh News: मुंबई में करंट से झुलसे युवक की मौत

Thu, 10 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth electrocuted to death in Mumbai
मेंहनगर थाना क्षेत्र के इनवल गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) की मुंबई में करंट लगने से मौत हो गई। प्रदीप रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र में ठेकेदार के अधीन बिजली का काम करता था।
विज्ञापन

शनिवार को काम के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता शिवकुमार राम ने बताया कि प्रदीप महाराष्ट्र में ठेकेदार के साथ बिजली का काम करता था। शनिवार को काम के दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और सोमवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार एंबुलेंस से शव को पैतृक गांव लेकर रवाना हुए। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात तक शव के गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed