फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rakshabandhan trains and buses rush crowd

रक्षाबंधन पर ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़

Sun, 06 Aug 2017 11:34 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Sun, 06 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan trains and buses rush crowd
रोडवेज पर बस की प्रतिक्षा में बैठी महिलाएं।
रक्षाबंधन पर घर जाने वालों की भीड़ रविवार को निकल पड़ी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रविवार को काफी भीड़ दिखी। हालांकि परिवहन निगम की ओर लखनऊ-कानपुर-दिल्ली रोड पर मंडल में 80 अतिरिक्त बसें लगाई गईं थीं। कई बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। फिर भी लोकल रूटों पर बसों की  संख्य कम होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में दिखे। भीड़ के कारण उन्हें भी खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन



  भीड़ के कारण न तो ट्रेनों में जगह मिली और न ही बसों में। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  आरएम धमेंद्र नाथ  ने बताया कि दिल्ली रूट पर ज्यादा ध्यान रखा गया, क्योंकि ज्यादातर सवारियां यहीं के लिए हैं। पूरे मंडल में इस रूट पर 80 अतिरिक्त बसें लगाई गईं थीं। मंडल की 471 बसों में ज्यादातर को आन रोड रखा गया।
विज्ञापन



  एआरएम बिड़ला सिंह ने बताया कि आजमगढ़ डिपो की 99 और अंबेडकर डिपो 97 बसों में ज्यादातर सड़क पर रहीं। परिवहन निगम की ओर से चालकों-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी चलाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बसों को आनरोड रखा जा सके। पांच से 10 अगस्त तक रोजाना तीन सौ किमी से ज्यादा बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी और निर्धारित अवधि के दौरान 1800 किमी बस चलाने पर 12 रुपये की प्रोत्साहन राशि चालक-परिचालक को दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी और रक्षा बंधन पर्व की   पूर्व संध्या पर बहनों ने जमकर राखी और मिठाई की खरीदारी की।शहर के मुख्य चौक पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बच्चों को कार्टून चरित्र वाली राखियां पहली पसंद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed