{"_id":"615802808ebc3e62684691d8","slug":"rain-became-disaster-in-azamgarh-dm-rajesh-kumar-acquired-six-marriage-halls-to-make-relief-camps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में आफत बन बरसी बारिश: डीएम ने 6 मैरिज हॉलों को किया अधिगृहित, राहत शिविर बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में आफत बन बरसी बारिश: डीएम ने 6 मैरिज हॉलों को किया अधिगृहित, राहत शिविर बनाए जाएंगे
Sat, 02 Oct 2021 12:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:28 PM IST
सार
आजमगढ़ में बाढ़ की संभावना को देखते हुए और विगत कई दिनों से पानी में डूबे लोगों के लिए डीएम राजेश कुमार द्वारा छह मैरिज हॉलों को अधिगृहित किया गया है। इनमें राहत शिविर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते डीएम राजेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की आजमगढ़ जिले में एक बार फिर से हुई आफत की बारिश ने जन-जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। जिले में सितंबर के दूसरे हफ्ते की बारिश के बाद हुए जलभराव से जनता अभी उबर भी नहीं पाई कि शुक्रवार सुबह से जारी बारिश ने जनता को मुसीबत में डाल दिया।
विज्ञापन
बाढ़ की संभावना को देखते हुए और विगत कई दिनों से पानी में डूबे लोगों के लिए डीएम द्वारा छह मैरिज हालों को अधिगृहित किया गया है। इनमें राहत शिविर बनाए जाएंगे। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में लगातार बारिश हो रही है अभी मंगलवार तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
तमसा नदी का जलस्तर विगत कई दिनों तक बारिश न होने के कारण एक से डेढ़ फीट तक नीचे हो गया था जो एक बार फिर से बढ़ गया है। ऐसे में शहर के निचले इलाकों में लोग विगत 15 दिनों से पहले से डूबे हुए हैं। जो पानी निकाला गया था वह एक बार फिर से पानी में डूब गया है।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी को देखते हुए छह मैरेज हॉलों केे राहत शिविर बनाने के लिए अधिगृहित किया गया है। जिसमें देवम मैरिज हाल करतालपुर, चौधरी गेस्ट हाउस, बंधन टेंट हाउस आराजीबाग, शाकुंतलम मैरिज हॉल करतालपुर, पंचशील बाटिका एलवल और वसुंधरालय दलालघाट को अधिगृहित किया गया है।
सभी मुहल्लों में सभासदों की टीम बनाई गई है। उन्हें यह निर्देशित किया गया है वह मुहल्ले में घूम-घूमकर लोगों से पूछें अगर कोई अपने घर को छोड़कर यहां आना चाहता है तो उसे वहां शिफ्ट किया जाएगा। उनके रहने खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी गई है।
सभी मुहल्लों में सभासदों की टीम बनाई गई है। उन्हें यह निर्देशित किया गया है वह मुहल्ले में घूम-घूमकर लोगों से पूछें अगर कोई अपने घर को छोड़कर यहां आना चाहता है तो उसे वहां शिफ्ट किया जाएगा। उनके रहने खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी गई है।