फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railway tickets removing from banned software

प्रतिबंधित साफ्टवेयर से निकाल रहे रेलवे टिकट

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Railway tickets removing from banned software
आजमगढ़। जिले में रेलवे के तत्काल टिकट के अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क फैला है। विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से कारोबारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैग कराकर तत्काल कोटे का टिकट बुक कर लेते हैं। टिकट के एवज में रेल यात्रियों से मनमानी पैसे वसूल करते हैं। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने बेहद कम समय में अकूत संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन

मुंबई, सूरत, गुजरात व अहमदाबाद की ट्रेनों की संख्या कम और यात्रियों की बढ़ती संख्या का फायदा टिकट दलाल फिर से उठाने लगे हैं। स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर यात्री तत्काल कोटा की ओर भाग रहे हैं लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। तत्काल टिकट का 90 फीसदी टिकट दलाल लेकर उड़ जा रहे हैं। अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए दलाल अधिकतर टिकट बुक कर ले रहे हैं। रात भर स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन लगने के बाद भी यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। टिकट दलाल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के समानांतर सिस्टम चला रहे हैं। यह सिस्टम तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही रेलवे के सिस्टम को हैक कर लेता है। डेल्टा, ब्लैक टीएस व रेड मिर्ची जैसे दर्जन भर अवैध सॉफ्टवेयर इंटरनेट के प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। इन सॉफ्टवेयर की चाल रेलवे के सॉफ्टवेयर से कई गुना फास्ट होती है। टिकट दलाल इतने शातिर होते हैं कि टिकट बुक होने से पहले ही यात्री का नाम, उम्र और अन्य विवरण भरकर तैयार रहते हैं। रेलवे काउंटर पर जब तक क्लर्क एक टिकट बुक करता है, तब तक दलालों का नेटवर्क अपने सिस्टम से 15-20 टिकट बुक कर लेता है। खास बात कि तत्काल के समय इंटरनेट से टिकटों की बुकिंग बंद रहती है। इसके बावजूद भी टिकट दलाल टिकट बुक करके यात्रियों से मुंहमांगी रकम वसूल रहे हैं। पिछले दिनों आरपीएफ ने अभियान चलाकर इस कोरोना काल में तीन से चार टिकट दलालों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

000000000000000000
जिले में अवैध साफ्टवेयर का प्रयोग कर रेलवे टिकट बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कई लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ, आजमगढ़।
000000000000000000
केस- 1
अवैध साफ्टवेयर से निकालता था टिकट
आजमगढ़। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना व सीआईबी अभय कुमार राय वाराणसी ने अपनी टीम के साथ 28 जुलाई यानी बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया स्थित शिव मोबाइल हार्डवेयर एंड साफ्टवेयर नामक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान आरपीएफ ने संचालक निखिल मौर्या निवासी हरैया थाना कोतवाली को आईआरसीटीसी ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ पर फर्जी यूजर आईडी बनाकर अवैध साफ्टवेयर (डेल्टा) से सामान्य व तत्काल ई-टिकट निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरपीएफ ने उसके पास से 17 रेल ई-टिकट बरामद किए हैं।

0000000000000000000
केस- 2
फर्जी आईडी बनाकर रेल ई-टिकट का करता था कारोबार
आजमगढ़। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने अपनी टीम के साथ 17 जुलाई को मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र एवं किंग कंप्यूटर्स पर छापेमारी की। इस दौरान आरपीएफ ने संचालक राजा गुप्ता को आईआरसीटीसी ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ पर पर्सनल यूजर आईडी बनाकर अवैध रूप से टिकट निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरपीएफ ने उसके पास से 19876 रुपये कीमत के 15 रेल ई-टिकट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed