Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Rage on SP Patron Mulayam Singh Yadav for making indecent remarks, submits memorandum to SP demanding action against accused
{"_id":"5ebd24b98ebc3e909a686004","slug":"rage-on-sp-patron-mulayam-singh-yadav-for-making-indecent-remarks-submits-memorandum-to-sp-demanding-action-against-accused-azamgarh-news-vns524800841","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भड़के सपाई, एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भड़के सपाई, एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में एसपी को
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सोशल साइट फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से सपाइयों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को सपा केप्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने साइबर सेल को जांच कर दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव पर फेसबुक पर एक व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है। सपाइयों का आरोप है कि जो बातें कही गई है वह आरएसएस द्वारा प्रायोजित भाषा है। जनता का ध्यान अन्य मुद्दों से भटकाने के लिए ही आरएसएस अयोध्या मन्दिर, मस्जिद जैसे मुद्दों को खड़ाकर जनमानस को दिग्भ्रमित करना चाह रही है। मुलायम सिंह यादव देश के राष्ट्रीय नेता हैं। सभी दलों के लोग व जनता उनको सम्मान से नेताजी कहते हैं। संविधान के प्रावधानों का अक्षरश: पालन करने वाले देश के एकमात्र ईमानदार नेता हैं। उनको न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 28 मई 2012 में लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से लोग आहत हैं। ज्ञापन देने वालों में सपा के निवर्तमान अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, विधायक आलमबदी, विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, एमएलसी राकेश यादव मौजूद थे। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया की पूरे मामले की जांच साइबर सेल को सौंपते हुए दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।