{"_id":"5ef626c38ebc3e42f8015915","slug":"pwd-official-stranded-for-not-cooperating-in-investigation-warning-azamgarh-news-vns532425255","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सहयोग न कर फंसे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, दी गई चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सहयोग न कर फंसे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, दी गई चेतावनी
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कैटेगरी ए की सड़कों का सी कैटेगरी में दिखाकर बजट का आवंटन करने और चहेते ठेकेदार को टेंडर देकर लाखों का गोलमाल करने के मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी फंस गए हैं। जांच के लिए मांगने के बाद भी अभिलेख नहीं देने पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाया है। अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर आरोपों को पुष्ट मानते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी है।
भाजपा नेताओं और सारथी सेवा संस्थान के विनीत सिंह रीशू ने कमिश्नर और डीएम से शिकायत की थी कि पीडब्ल्यूडी पर कैटेगरी ए की सड़कों की सी कैटेगरी में दिखाकर लाखों के बजट का आवंटर करने और धनराशि की बंदरबांट का आरोप लगाया था। मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को सौंपी गई थी। सीडीओ ने बताया कि एसई पीडब्ल्यूडी से कई बाक संबंधित पत्रावली मांगी गई है, लेकिन वो पत्रावली नहीं दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें अंतिम बार तीन दिन का अवसर दिया गया है और पत्रावली उपलब्ध कराने को कहा गया है। तय समय में पत्रावली उपलब्ध नहीं कराने पर आरोप पुष्ट मानते हुए एसई के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को लिख दिया जाएगा।
ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड, होगी एफआईआर
आजमगढ़। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी ने कमिश्नर से शिकायत की थी कि ब्लाक बिलरियागंज के ग्राम सभा तेंदुआ में हाजी पट्टी पिच रोड से अखिलेश राय के घर की ओर जाने वाले मार्ग पर सीडी रोड का निर्माण कराया जाना था। ठेकेदार ने पूर्व में लगे खड़ंजे को उखाड़ कर उसी से जुड़ाई करने और उसी ईंट की गिट्टी से ढलाई करने आरोप लगाया था। मामले की जांच अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें उक्त कार्य के लिए अभी तक कोई भुगतान नहीं करने और उक्त कार्य पर 47837 रुपये की कटौती प्रस्तावित होने की जानकारी दी थी। मुख्य विकास अधिकारी ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर अपर मुख्य अधिकारी और अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। जेई चंडी प्रसाद चौधरी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।