{"_id":"574891134f1c1ba525690c8a","slug":"protests-for-land-compensation-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन ले ली पर मुआवजा भूले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन ले ली पर मुआवजा भूले
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जमीन के मुआवजे के लिए विरोध प्रदर्शन
रानीपुर रजमो के किसानों को मुआवजा दिलाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जन किसान कल्याण समिति ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो समिति वृहद आंदोलन को बाध्य होगी।
अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि पूर्व में नहर विभाग की ओर से नहर के लिए रानीपुर रजमो के किसानों की 300 एकड़ जमीन को अधिग्रहित की गई लेकिन आज तक किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला। इसके लिए लगातार किसान आंदोलन करते रहे। बावजूद शासन-प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई।
कहा कि यही हाल रहा तो किसान कभी भी सड़क पर उतर वृहद आंदोलन को बाध्य होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जल्द किसानों को उनका मुआवजा दिलाया जाए। प्रदर्शन के दौरान रामसुझ राम, धर्मेंद्र तिवारी, गणेश, लखपति, अंजनी राय, सुरेश, रामखेलावन, मनोज कुमार यादव, शंभू राम, दिलीप गुप्ता, प्रभावती, छोटेलाल, विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।