फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Proposal of municipality extension limits

प्रस्ताव में देरी से लटका पालिका का सीमा विस्तार

Thu, 02 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Proposal of municipality extension limits
आजमगढ़। पालिका की सीमा विस्तार के लिए फाइल भले ही शासन को भेज दी गई हो, लेकिन सही बात ये है कि घाटे का हवाला देने वाली पालिका स्वयं नहीं चाहती कि उसका विस्तार हो। साथ के अंतिम दिनों में विस्तार की फाइल भेजना इस बात की गवाही है। एक जनवरी से जनगणना वर्ष शुरू हो गया। अब 31 मार्च 2021 तक किसी भी प्रकार का सीमा परिवर्तन स्वीकार ही नहीं होगा। इस बीच ग्राम पंचायतों के चुनाव के साथ नया कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में पालिका का विस्तार लटकता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ काफी पहले गठित हुआ था। पहले इसे इसे म्यूनिस्पिलिटी के नाम से जाना जाता था। नपा केापिछले विस्तार 1985 में हुआ है। तब से नगर की आबादी काफी बढ़ गई है, लेकिन नपा को शासन से मिलने वाले संसाधन व बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। पालिका क्षेत्र से सटे कई गांवों में भी पालिका सफाई कराने का दावा करती है, लेकिन इसकी एवज में शासन से उन्हें कुछ नहीं मिलता है। इसके पीछे कारण नपा क्षेत्र का विस्तार न होना है। स्वयं नगर पालिका के चेयरमैन का कहना था कि विस्तार नहीं होने से पालिका घाटे में जा रही है। डेढ़ साल पूर्व शासन ने नपा के विस्तार के लिए नपा प्रशासन से प्रस्ताव मांगा, लेकिन नपा प्रशासन हीलाहवाली में ही जुटा रहा। पिछले दिनों अमर उजाला ने इसे अभियान बनाया और संभावित सूची में शामिल ग्रामों में पहुंच कर ग्रामीणों की राय लेकर प्रकाशित करना शुरू किया। इसका परिणाम हुआ कि पिछले महीने नगर पालिका की ओर से आनन-फानन में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया। लेकिन ये प्रस्ताव शासन के पास तक पहुंचा जब साल के अंतिम दिन चल रहे थे। मंत्रिमंडल के वर्ष के अंतिम बैठक में पालिका के प्रस्ताव को जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

एक जनवरी 2020 से जनगणना वर्ष शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार अब 31 मार्च 2021 तक किसी भी प्रकार के सीमा परिवर्तन पर रोक लग जाएगी। वहीं, इस दौरान ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी संभावना है। चुनाव हुआ तो ग्राम पंचायतों का अगला कार्यकाल शुरू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सरकार नये प्रधान का कार्यकाल भी नहीं डिस्टर्ब नहीं करना चाहेगी। इससे पालिका का सीमा विस्तार फिलहाल लटकता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची में शामिल हैं ये गांव
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा तैयार विस्तार प्रस्ताव में शामिल ग्रामों में शहर से सटे 24 गांव शामिल है। इसमें पटखौली, खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, डुगडुगवा, जमालपुर, नरौली, सलेमपुर, लछिरामपुर, विमती, अहिबरनपुर, बलरामपुर, हाफिजपुर, परानापुर, घोरठ, चकगोरया, कोलबाजबहादुर, कोलपांडेय, कोडर अजमतपुर, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी व सरायमंदराज शामिल है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही यह सभी गांव नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे।

आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार से आय में बढ़ोत्तरी होगी। गृहकर, जलकर आदि के माध्यम से नपा के आय में लगभग 30 प्रतिशत के बढ़ोतरी की उम्मीद जतायी गई है। वहीं जहां तक नपा के व्यय की बात है तो उसमें मात्र 15 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी होगी। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की जनसंख्या 1.10 लाख है। नये 24 ग्रामों को नपा में शामिल किये जाने के बाद नपा की जनसंख्या 2011 की जनसंख्या के अनुसार 1.47 लाख हो जायेगी।
पालिका के विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। अब विस्तार के बारे में शासन की ओर से ही निर्णय लिया जाएगा।
शुभनाथ प्रसाद, ईओ आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed