फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations complete, today 43 lakh plants will be planted in the district

तैयारियां पूरी, आज जनपद में होगा 43 लाख पौधों का रोपण

Sat, 04 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, today 43 lakh plants will be planted in the district
मुबारकपुर पर्यावरण सुरक्षा अभियान के तहत पौधरोपण करते सामाजिक कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन की ओर से एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत जनपद में पौधरोपण का कार्य शुरू भी हो गया है। विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। रविवार को जनपद में 43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को डीएम राजेश कुमार अमिलो में इस अभियान का आगाज करेंगे। वहीं जिले के नोडल अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जनपद पहुुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को होने वाले वृहद पौधरोपण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जगहों को चिन्हित कर वहां पर गड्ढ़े खोदे जा चुके हैं। जन प्रतिनिधियों को पौधरोपण के लिए निमंत्रण भेजा जा चुका है। नर्सरियों से पौधों का उठान कर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है। अब सभी रविवार का इंतजार है। इस अभियान का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार अमिलो में करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार भी रविवार को जनपद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जनपद को 43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों में लक्ष्य का बंटवारा कर दिया गया है। सभी विभागों की ओर से इसे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया है। नगरपालिका आजमगढ़ के अधिशासी अधिकारी शुुुभनाथ प्रसाद ने पूर्व संध्या पर शनिवार को चार स्थानों पर पौधरोपण कर इस अभियान का शुभारंभ कर दिया। उनके द्वारा नगर के ठंडी सड़क, कुंवर सिंह उद्यान, चर्च चौराहा और कांशीराम कालोनी डीएवी में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। नगर क्षेत्र के हर पौधे की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग को लगभग 20 हजार पौधे लगाने के लिए जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वन विभाग की नर्सरी से पौधों का उठान कर चिह्नित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। गड्ढों की खुदाई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। रविवार को निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
हमारी ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जगहों पर पौधे पहुंच गए हैं। डीएम अमिलो में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस बार जहां भी पौधे लगाए जाएंगे अगर वहां जगह होगी तो उन्हें बांस बल्ली आदि के सहारे घेरकर सुरक्षित किया जाएगा। जनपद में जो जगह चिह्नित हैं उन स्थानों के अलावा बनारस-लुंबिनी हाइवे पर भी बड़े पैमाने पर हमारे द्वारा पौधरोपण किया जाएगा।
संजय बिश्वास, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed