फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pray for the prosperity of the country sought

मुल्क की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Sat, 26 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pray for the prosperity of the country sought
आजमगढ़। ग्रामीणांचल में हजरत इब्राहिम और इस्माइल की याद में मनाया जाने वाला कुर्बानी का पर्व ईद उल जुहा अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा  कर एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

 कटानी बाजार संवाददाता महाराजगंज ईदगाह पर मुसलमानों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। गले मिले, बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष महाराजगंज सीताराम कांदू ने लोगों को बधाई दी।  मेजवा/फूलपुर : शुक्रवार को फूलपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों में पहुंचकर अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआख्वानी की। फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव स्थित मस्जिद में मौलाना हुसैन हैदर ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। इस क्रम में दसमडा़, खपरागांव, चमांवा, माहुल, अंबारी, डिघिया, बहाउद्दीनपुर, मक्खापुर, मित्तूपुर, नाहरपुर, आदि स्थानों पर बकरीद की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। फूलपुर स्थित ईदगाह पर कोतवाल टीपी सिंह और पीएसी की तैनाती की गई थी। लालगंज : क्षेत्र में बकरीद के पर्व पर सुबह लगभग आठ बजे नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर बधाई दी। इसी क्रम में जमीनसीर गांव स्थित ईदगाह पर अकीदत के साथ देवबंदी और बरेलवी समुदायों के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। उधर क्षेत्र के बसहीं, दौना, सलहरा, बनारपुर, कटौली, बैरीडीह, देवगांव व लालगंज ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव, सीओ एसपी तोमर, देवगांव एसएसआई केएम सिंह आदि क्षेत्र भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed