फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan arrested for beating scheduled women in Azamgarh

आजमगढ़ में अनुसूचित महिलाओं को पीटने वाला प्रधान गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Pradhan arrested for beating scheduled women in Azamgarh
आजमगढ़। गंभीरपुर के सिंघड़ा गांव के दबंग प्रधान पर अनुसूचित जाति की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर एसपी ने प्रकरण को संज्ञान में लिया और गंभीरपुर पुलिस को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर गंभीरपुर पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

सिंघड़ा गांव के प्रधान संतोष यादव गांव में पंचायत भवन का निर्माण करा रहा था। रविवार को निर्माण कार्य हो रहा था कि अनुसूचित बस्ती की महिलाएं मौके पर पहुंच कर विरोध करने लगी। महिलाओं का कहना था कि एसडीएम से पैमाइश करा कर पंचायत भवन का निर्माण कराया जाए लेकिन प्रधान अपनी मर्जी से ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण करा रहे थे। महिलाओं के विरोध पर प्रधान व उसके पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। कहासुनी के बाद प्रधान ने महिलाओं को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें घटना क्रम के साथ ही गंभीरपुर पुलिस की लापरवाही को भी उजागर किया गया था। गंभीरपुर चौकी पुलिस पीड़ितों की तहरीर नहीं ले रही थी। वहीं एसओ गंभीरपुर राकेश कुमार सिंह तहरीर मिलने से ही इंकार कर रहे थे। अमर उजाला की इस खबर को एसपी ने संज्ञान लिया और दबंग प्रधान संतोष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश गंभीरपुर थाना पुलिस को दिया। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

पंचायत भवन के निर्माण को लेकर विरोध हुआ था। इस दौरान महिलाओं ने प्रधान का गिरेबान तक पकड़ लिया था। इस पर प्रधान ने उन पर हमला किया। महिलाओं पर हमला करना निश्चित तौर पर अपराध की श्रेणी में आता है। प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप प्रधान को गिरफ्तार भी कर लिया है। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed