फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan accused of not giving work under MNREGA, villagers protest

प्रधान पर मनरेगा के तहत काम न देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of not giving work under MNREGA, villagers protest
अतरौलिया ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते देहुला एवं भरसानी के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया/लाटघाट। लॉक डाउन में श्रमिकों को उनके घर के पाल काम मुहैया कराने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम शुरू कराया जा रहा है। वहीं, कई ऐसे गांव हैं जहां मनरेगा के तहत काम नहीं मिलने पर मजदूरों ने ब्लाक का घेराव और प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत देहुला और भरसानी गांव के श्रमिक फावड़ा और तसला लेकर अतरौलिया ब्लाक पहुंचे और घेराव किया। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रधान पर आरोप लगाया कि मनरेगा योजना के तहत गांव में हम लोगों को काम नहीं करने दे रहे हैं। वहीं श्रमिकों के एक जगह इकट्ठा होने से सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से फेल हो गया। श्रमिकों ने प्रभारी बीडीओ अतरौलिया अली अहमद अंसारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील यादव ने बताया कि श्रमिकों को अगर गांव में मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा है तो यह प्रधान की कमी है।
विज्ञापन

वहीं, हरैया के रैचंदपट्टी गांव के मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के समर्थकों ने उन्हें काम से वापस कर दिया। पोखरी की खुदाई मशीन से करा दी। राजावती, शारदा, जावित्री, चंद्रिका, ज्ञानचंद, नरमी, दीपक, मातम, रेशमी, फिरोज आदि ने प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी राणा सिंह ने कहा कि जानकारी नहीं है। बीडीओ इरशाद अहमद ने कहा कि प्रधानों को पूरी तरह से समझाया गया है। प्रधान मशीन से काम कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed