फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Practice for Kovid vaccination today, preparations complete

कोविड टीकाकरण के लिए अभ्यास आज, तैयारियां पूरी

Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Practice for Kovid vaccination today, preparations complete
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगा। इससे पहले 11 जनवरी का दूसरा ड्राई रन किया जाना है जो जनपद में टीकाकरण के लिए चिह्नित सभी 25 केंद्रों पर किया जाएगा। इन केंद्रों पर 61 टीमें टीकाकरण का पूर्वाभ्यास करेंगी। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य हैं। हर टीम में एक अतिरिक्त एएनएम को रखा गया है। पुलिस लाइन में रविवार को 250 पुलिसकर्मियों और होमगार्डों ड्राई रन के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री के शनिवार को 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत की घोषणा से तैयारियों में तेजी आ चुकी है। पांच जनवरी छह केद्रों पर पहला पूर्वाभ्यास किया गया था और सोमवार को दूसरा पूर्वाभ्यास 25 केंद्रों पर होगा। हर केंद्र पर पांच-पांच कर्मचारियों की दो से तीन टीम लगाई गई है। कुल 61 टीमें लगाई गई है। इसमें एक पुलिसकर्मी और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मचारी रहेंगे। हर टीम में एक अतिरिक्त एएनएम रहेगी। इस बार ड्राईरन में प्रत्येक केंद्र पर 15-15 लोगों को बुलाया जाएगा। उन पर टीका लगाने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा। टीकाकरण के लिए सभी चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। रविवार को पुलिस लाइन में सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सजय, एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल आदि ने 250 जवानों को ट्रेनिंग दी। पुलिसकर्मियों ने ये बताया था कि उनकी ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई है। अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि सुबह 10 बजे से कोविड-19 वैक्सीनेशन का ट्रायल 10 बजे से 12 बजे के बीच में किया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा ड्राईरन
आजमगढ़। इस बार ड्राईरन सभी 25 केंद्रों पर किया जाएगा। इसमें 21 ब्लाकों की सीएचसी-पीएचसी के अलावा शहर में महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, मेडिकल कालेज और मुबारकपुर सीएचसी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के तहत सभी निर्धारित छह केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे के बीच 15-15 लोगों के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी है और तैनात किए गए कर्मचारियों को हर तरह से प्रशिक्षित कर दिया गया है।
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed