फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power supply to 400 villages disrupted due to storm and rain, 48 poles broken, one dead due to electric shock

Azamgarh News: आंधी-पानी से 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, 48 खंभे टूटे, बिजली गिरने से एक की मौत

Sat, 30 May 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 400 villages disrupted due to storm and rain, 48 poles broken, one dead due to electric shock
भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन। - फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
आजमगढ़। शुक्रवार की
विज्ञापन

सुबह लगभग पांच बजे आई तेज आंधी-पानी से जनपद के 16 उपकेंद्र की मेन लाइन पर पेड़ की डालियां गिरने से ब्रेक डाउन हो गई। इससे 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से महराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव के धर्मराज राजभर (50) झुलस गए। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तेज आंधी के कारण 48 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। कंट्रोल रूम के नोडल अनंत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 से ज्यादा स्थानों पर फाल्ट की शिकायतें आई हैं। मौसम साफ होने के बाद बिजलीकर्मी फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। अलग-अलग क्षेत्रों में छह से 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आसिफगंज पशु अस्पताल के पास ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे पुरानी सब्जी मंडी, आराजीबाग, सिधारी, बेलइसा आदि स्थानों की बिजली बाधित रही। मोहब्बतपुर उपकेंद्र के महलिया और जमुड़ी में 11 केवी लाइन का खंभा टूटने से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मेंहनगर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही। अंबारी में फूलपुर उपकेंद्र के ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ, लोनियाडीह फीडर की आपूर्ति बंद रही। सुबह 11 बजे के बाद कुछ समय के लिए एक-दो फीडरों की आपूर्ति बहाल हुई। ज्यादातर फीडरों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बरदह में शादीपुर गांव में बिजली गिरने से 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जेई छोटेलाल यादव ने उपकेंद्र का निरीक्षण करके क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को वर्कशॉप भेजने की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन

इन पॉवर हाउसों की बिजली रही बाधित
भवरनाथ, चंडेश्वर, कोटवा, शेरपुर, सरदहा, गोपालपुर, रौनापार, रासेपुर, सरायमीर, महाराजगंज, देवगांव, सोफीपुर, निजामाबाद, रानी की सराय, जहानागंज, कपसा आदि पावर हाउस की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते रहे ग्रामीण
आंधी-बारिश के कारण फूलपुर क्षेत्र में बिजली गुल रही। सुबह सबसे ज्यादा परेशानी पानी के लिए हुई। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। जेई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आंधी-पानी से ग्यारह हजार वोल्ट की मेन लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसे ठीक किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में 12 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली
महाराजगंज के मुडीलपुर, मोती, गोरखपुर, महेशपुर, मिश्रपुर, नरोत्तमपुर, पैकौली, हमीरपुर आदि गांवों में शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। एसडीओ बृजेश कुमार राव ने बताया कि रानीपुर से बिजली सप्लाई होती है। पवई क्षेत्र में 132 केवी मेन लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित है।

आंधी-पानी से कई उपकेंद्रों की मेनलाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। एलटी लाइनों में भी फाल्ट आ गए थे। ज्यादातर जगहों पर दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। जहां काम चल है वहां शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - गौरव तिवारी अधीक्षण अभियंता।

भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन।

भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन।- फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।

भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन।

भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन।- फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।

भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन।

भीरा बाजार में पोल पर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करता लाइनमैन।- फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article