फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polythene found scattered in huge quantity

भारी मात्रा में बिखरी मिली पालीथिन, नोटिस जारी करने का निर्देश

Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Polythene found scattered in huge quantity
मुबारकपुर। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिकाओं में विकास के लिए संचालित योजनाओं का जायजा लेने शनिवार को विशेष सचिव नगर विकास और नोडल अधिकारी आजमगढ़ मंडल अमित सिंह बंसल का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मुबारकपुर नगरपालिका के वार्डों का निरीक्षण कर योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आवास, स्वनिधि योजना, नाली की सफाई आदि बिंदुओं की जांचकर नपा प्रशासन को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुहल्ला पुराखिजिर, अलीनगर आदि वार्डों में निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह डूडा के परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, नपा जेई महावीर प्रसाद भारती, वरिष्ठ लिपिक राजन चौधरी मौजूद रहे। जैसे ही नोडल अधिकारी रोडवेज स्थित मछली हाट के पास पहुंचे, तभी उन्हें अधिक मात्रा में प्रतिबंधित पालिथीन बिखरी पड़ी दिखी। इस पर नाराजगी जताई और भू स्वामी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद मुबारकपुर थाना स्थित पोखरी के सुंदरीकरण को देखकर संतोष जाहिर किया और कहा कि पोखरे में लगे बंद फव्वारे चालू करने के साथ ही प्रकाश की दृष्टि से लगी लाइटों को भी सुचारू रूप से जलती रहे। इसके अलावा पोखरी के चारों तरफ लोगों को बैठने के लिए बेंच तथा बच्चों को खेलने, बैठने की समुचित व्यवस्था भी किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद तीन दरिया पुलिया जिसके द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के पश्चिमी वार्डों के जलनिकासी की जाती है उसका भी निरीक्षण किया और कहा कि सरकार की हर योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीबों तक पहुंचे और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रताओं की सही जांच कर पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए ताकि सरकार की हर योजनाओं का लाभ हर गरीबों को मिले और विकास कार्यों में गुणवत्ताओं का विशेष ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed