फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police taking cognizance of cases recorded Rshadi

रशादी पर दर्ज मुकदमों का संज्ञान ले रही पुलिस

Sat, 16 Dec 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police taking cognizance of cases recorded Rshadi
उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी - फोटो : ‌facebook
आजमगढ़। बहू की हत्या और लाश गायब करने का आरोप झेल रहे राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी की बहू फौजिया के बिसरे की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने से पहले पुलिस कार्रवाई करने के लिए जहां तथ्य और सबूत जुटा रही है, वहीं आमिर रशादी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों का भी संज्ञान लिया जा रहा। 
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर मामला हाईप्रोफाइल और राजनीतिक व्यक्ति से जुड़ा होने की वजह से इसे दबाने का भी दवाब बनाया जा रहा है।

वर्ष 2008 में दिल्ली के बाटला एनकाउंटर के बाद देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त युवकों को बेगुनाह बताते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए वर्ष 2009 में आमिर रशादी की अध्यक्षता में ओलमा काउंसिल का गठन हुआ।
विज्ञापन


इसे बाद में राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल बना दिया गया। ओलमा काउंसिल के लोगों ने  दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। समय के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन तो जारी रहा, लेकिन उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़काऊ भाषण के चलते रशादी पर आजमगढ़, कानपुर आदि जिलों में कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया गया। इसमें राष्ट्रद्रोह तक की धाराएं शामिल है। हालांकि राजनीतिक दवाब के चलते पुलिस इन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं उठा पाई।

इसी बीच 22 नवंबर 2017 को सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी हामीद संजरी ने शहर कोतवाली में आमिर रशादी, उनके भाई हम्मान सहित तीन लोगों के विरुद्ध बहू फौजिया की हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

चार दिसंबर को फौजिया का पीएम कराकर जिला अस्पताल से घर लौट रहे परिजनों पर हर्रा की चुंगी मुहल्ले में पथराव होने लगा। बीच बचाव करने में पुलिस की गाड़ी भी टूट गई।

पत्थरबाजी और जानलेवा हमला होने के संबंध में चौकी प्रभारी पहाड़पुर धर्मेंद्र कुमार और फौजिया के मायके वालों की तरफ से आमिर रशादी, उनके बेटे सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट और पथराव करने की धारा में भी केस दर्ज किया है।

तभी से पुलिस का सिकंजा इन पर कसते जा राि। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ दिग्गज राजनीतिज्ञ इसे दबाने का दवाब बना रहे। लेकिन पुलिस पर उनका कोई असर नहीं।


ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए इनके खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे का भी संज्ञान लिया जा रहा। पुलिस संबंधित थाना और कोर्ट के भी रिकार्ड खंगालते हुए स्थिति का पता कर रही है। - अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed