फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police remained alert regarding Friday prayers

Azamgarh News: जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही पुलिस

Sat, 03 Feb 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert regarding Friday prayers
आजमगढ़। ज्ञानवापी पर कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। वाराणसी में बंदी के एलान को देखते हुए जिले में पुलिस महकमा अलर्ट रहा। मस्जिदों के आसपास मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में में पुलिस की टीमें तैनात रहीं। शहर में जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद, कटरा मस्जिद, सिधारी समेत अन्य उन मस्जिदों के पास जहां जुमे की नजाज होती है वहां पुलिस कर्मी चक्रमण करते नजर आए। शांति व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी पूरे माहौल पर नजर रखे हुए थे। पुलिस की सतर्कता के चलते शहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार कस्बा में पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। पुलिस के साथ ही एलआईयू की टीम भी सक्रिय नजर आयी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस की नजर बनी रही। शुक्रवार को एसडीएम बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्य, सीओ किरण पाल सिंह ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपील भी किए। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के इंतेजाम किए गए थे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के पूर्व ही सरायमीर पुलिस पूरी तरह से अलर्ड मोड में आ गई थी। सरायमीर, संजरपुर समेत पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस की चहलकदमी सुबह से ही नजर आने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिदों के पास भी फोर्स की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed