फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police FIR against youth for spreading rumors of death of 11 devotees during Maha Kumbh bath

UP Crime: कुंभ स्नान में 11 श्रद्धालुओं की मौत की फैलाई अफवाह, विदेश में रहने वाले आरोपी के खिलाफ FIR

Wed, 15 Jan 2025 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Jan 2025 03:13 PM IST
सार

Maha Kumbh 2025: कुंभ स्नान में 11 श्रद्धालुओं के मौत की अफवाह फैलाना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Police FIR against youth for spreading rumors of death of 11 devotees during Maha Kumbh bath
आरोपी द्वारा किया गया पोस्ट व उसकी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले को लेकर आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने सउदी अरब से 11 श्रद्धालुओं के ठंड से मरने की अफवाह फैलाई। जैसे ही यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस हरकत में आई और उसने उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसके पासपोर्ट के निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
मंगलवार को महाकुंभ को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट के जरिये व्यक्ति ने लिखा कि कुंभ स्नान में ठंड लगने से 11 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। आपातकालीन आईसीयू कैंप मरीजों से खचाखच भरे हैं। 
विज्ञापन


इस पोस्ट के फैसबुक पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि उक्त पोस्ट को फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश यादव आजमगढ़िया द्वारा वायरल किया गया है। वह वर्तमान में सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि उक्त युवक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके पासपोर्ट के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed