दिल्ली से आकर आजमगढ़ में छिपे 15 जमातियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने सभी को कराया क्वारंटीन
प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें मेरठ जिले के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के ऊंचासिद्धि गांव निवासी मो. शहजाद, संभल जिले के नईसराय निवासी मो. सलमान, नारवासा थाना क्षेत्र के मियां सराय थाने के आयशा मस्जिद निवासी सुफियान, नखासा थाना क्षेत्र के नईसराय निवासी मो. शारिक, नईसराय थाने के रहने वाले मो. शाहबाज, मो. साकिब जमाल हैं।
इनके साथ हीदिल्ली गोकलपुरी थाना के भागीरथी विहार निवासी मो. मुबाशिर , बिहार के मुजफ्फरनगर छपरा थाने के बसेड़ा गांव निवासी गुलनबाज, मो. सहदेव, आसाम के मायममोरीगन थाना के मारीहाली गांव निवासी असद उल हक है।
इसके अलावा गंभीरपुर थाने में मुहम्मदपुर गांव निवासी मु. अशरफ अली, रानी की सराय थाने में आंवक निवासी मो. नासीर, अहरौला के माहुल चौकी पर मोहल्ला मीरा निवासी शहनवाज, जीयनपुर कोतवाली में सगड़ी निवासी सलमान आजमी और खालिसपुर निवासी अमजद पर मुकदमा दर्ज कराया है।