{"_id":"639e0aa64ec30633b47a7f7b","slug":"police-encounter-with-bolero-riding-miscreants-azamgarh-news-vns689105035","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बोलेरो सवार बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बोलेरो सवार बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर ईंट भट्ठे के पास शनिवार की सुबह पुलिस और बोलेरो सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में बदमाश हारून उर्फ नाटे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 6.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश बोलेरो से वाराणसी की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। तभी पुलिस ने गंभीरपुर की तरफ से आ रही बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचे जहां उनकी गाड़ी गड्ढ़े में फंस गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम हारून उर्फ नाटे बताया। बोलेरो में सवार अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल हारून उर्फ नाटे घरों, दुकानों के साथ ही बकरी की चोरी करता था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, तीन खोखा, एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी और 2500 नगद रुपये बरामद किए।