फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police action is an attack on freedom of expression

अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है पुलिस की कार्रवाई

Sat, 08 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police action is an attack on freedom of expression
आजमगढ़। बिलरियागंज की घटना अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। पुलिस ने महिलाओं पर बर्बर लाठी चार्ज प्रदेश सरकार के इशारे पर किया है। सीएए का विरोध समाजवादी पार्टी करता है और इस मुद्दे पर जिस किसी को भी प्रताड़ित किया जायेगा उसके साथ समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगी। उक्त बातें पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने शनिवार को बिलरियागंज का दौरा कर वापस लौटने पर सपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलरियागंज में शांतिपूर्ण धरना दे रही महिलाओं के साथ ज्यादती की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आज सपा का प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज पहुंचा और सैकड़ों लोगों से मिल कर घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना में पचास से अधिक लोग घायल है, एक महिला की हालत गंभीर है। पुलिस के डर से घायल लोग खास तौर से युवा वर्ग कस्बे से पलायित हो गया है। उन्होंने कहा बिलरियागंज ही नहीं जहां कहीं भी सीएए का विरोध करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उनके साथ सपा का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सीएए के माध्यम से दंगा कराने का प्रयास सरकार कर रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने दावा किया कि उनके पास एक आडियो है, जिसमें बिलरियागंज के दरोगा ने खुद कहा है कि वह दंगा करना चाहता है। इस अवसर पर विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, इसरार अहमद, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता चौहान, शिवम भुवनेश्वरी सिंह समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने किया बिलरियागंज का दौरा
आजमगढ़। जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कस्बे में चक्रमण कर लोगों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। पूर्वमंत्री ने कई परिवारों के लोगों से घटनाक्रम की स्वयं जानकारी ली। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed