{"_id":"609966218ebc3e86a7194f66","slug":"person-died-due-to-electric-shock-azamgarh-news-vns5888733172","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बढ़या गांव निवासी एक युवक की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
दुर्गापुर बढ़ाया गांव निवासी विनोद सिंह का बड़ा पुत्र 22 वर्षीय आकाश लखनऊ रह कर पढ़ाई करता था। कुछ दिनों पूर्व ही वह लखनऊ से घर लौटा है। रविवार की रात आई आंधी के दौरान घर के दरवाजे पर लगा टीनशेड उड़ रहा था। जिसे विनोद सिंह व पुत्र आकाश पकड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक लाइट आ गई और कहीं से तार सटा होने से टीनशेड में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मां आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत।
विद्युत लाइन ठीक करते समय अचानक बिजली प्रवाहित होने से करेंट की चपेट में आने से रविवार की सुबह प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद मौजूद विजली विभाग के दो कर्मचारी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र अशफाक प्राइवेट लाईन मैन था। बीती रात आई आंधी में तार टूट जाने से गांव की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। शिकायत पर बिजली विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटडाउन लिया और अशफाक खंभे पर चढ़कर बिजली सही करने लगा। इसी दौरान तार में विद्युत प्रवाहित होने लगी। विद्युत की चपेट में आने से अशफाक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद दोनों विद्युतकर्मी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर रानी की सराय व गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।