फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People protested against breaking of Ambedkar statue at two places in Azamgarh

UP: आजमगढ़ में दो स्थानों पर तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, आग- बबूला हुए लोग; हंगामे का सूचना पर पहुंची पुलिस

Fri, 04 Jul 2025 10:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Jul 2025 10:34 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पूरबपट्टी और खादारामपुर में आंबेडकर प्रतिमा टूटने की जानकारी मिलते ही लोग आग- बबूला हो उठे। भारी संख्या में पहुंचे लोग अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
People protested against breaking of Ambedkar statue at two places in Azamgarh
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी व खादारामपुर में अराजकतत्वों ने बृहस्पतिवार की रात आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना से लोगों में रोष फैल गया। जानकारी मिलते ही सीओ बूढ़नपुर और थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने में जुट गए। 

विज्ञापन


ये है मामला
बृहस्पतिवार की रात अहरौला थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी और खादारामपुर गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह वहां से जा रहे कुछ लोगों ने जब इसे देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में रोष फैल गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: काशी में सोनम का पिंडदान, दशाश्वमेध घाट पर राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए हुई पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराने में जुट गई। 



साथ ही प्रतिमा की मरम्मत के लिए कारीगर को भी मौके पर बुलाया। खादारामपुर में नई मूर्ति मंगाकर लगवाई गई। वहीं पूरबपट्टी गांव में लोग इस बात पर अड़े रहे कि जब तक प्रतिमा की सुरक्षा के उपाय नहीं किए जाते तब तक प्रतिमा नहीं लगेगी। दोनों प्रतिमाओं के बीच की दूरी लगभग ढ़ाई किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed