{"_id":"60845a1f8ebc3e9d1a00b140","slug":"people-imprisoned-in-automatic-homes-due-to-corona-curfew-azamgarh-news-vns586605383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के कारण स्वत: घरों में कैद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के कारण स्वत: घरों में कैद हुए लोग
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान कलेक्ट्रेट पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। उनके इस निर्देश पर शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू जनपद में शुरू हो गया। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार पुलिस कोरोना कर्फ्यू को लेकर मुस्तैद नजर नहीं आई। बहुत से लोगों ने स्वयं ही खुद को घरों में कैद कर लिया। जबकि बहुत से लोग सड़कों पर घूमते नजर आए।
शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे के लिए जनपद के कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। सरकार की घोषणा के बाद कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया लेकिन लोग कितना इसका पालन कर रहे हैं यह देखने वाला जनपद में कोई नहीं है। शनिवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो ज्यादातर चौराहों और तिराहों पर पुलिस नजर ही नहीं आई। नगर के मुख्य चौक, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली आदि जगहों पर लोग रोज की भांति ही सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आए। हालांकि कोरोना कर्फ्यू की घोषणा के बाद शनिवार को व्यापारियों ने स्वत: ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर खुद को घरों में कैद कर लिया। किराना आदि की दुकानें सुबह से बंद रहीं। नगर के कलेक्ट्रेट, रैदोपुर और सिविल लाइन क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को मिला। शेष जगहों पर लोगों की आवाजाही कम रही लेकिन कोई पाबंदी नजर नहीं आई।
पुरानी कोतवाली पर लगा जाम
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज में दवा मंडी है। यहां रोज की भांति ही भीड़ जमा थी। ग्रामीण इलाकों से भी मेडिकल हाल संचालक दवा लेने के लिए यहां पहुंचे हुए थे। उनके द्वारा सड़क पर आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा किया गया था। जिसके कारण यहां जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा।