फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People demonstrated on the news of opening of liquor vend near school

Azamgarh News: स्कूल के पास शराब ठेका खोलने की सूचना पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated on the news of opening of liquor vend near school
आजमगढ़। अतरौलिया के तेजापुर स्थित एक निजी विद्यालय के पास शराब की दुकान खोलने सूचना से शनिवार को विद्यालय परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। दुकान के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। दुकान मालिक और विद्यालय परिवार के बीच हुई बहस का ऑडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तेजापुर गांव स्थित एक प्राइवेट इंटर काॅलेज से जुड़ी पूनम पटवा ने बताया कि पहले विद्यालय के पीछे लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सरकारी देशी शराब की दुकान संचालित थी। अब इस दुकान को स्कूल के पास खोलने की तैयारी की जा रही है। बताया कि दुकान लाइसेंस भाजपानेता चंद्रजीत तिवारी के भाई रणजीत तिवारी को मिला है। बताया कि मामले संज्ञान में होने के बावजूद जिले के अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इस दौरान अजीत कुमार, पारसनाथ, ईश्वरचंद, अरविंद, जगदीश, पवन, सुधाकर, पारस, हसन अली, हरेंद्र, सत्य कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed