फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers are facing problems due to protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध से यात्रियों को हो रही परेशानी

Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to protest against Agneepath scheme
आजमगढ़। अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मेरठ जा रहे दर्जनों परीक्षार्थियों के पास कन्फर्म टिकट न होने से उन्हें नीचे उतार दिया गया। कारण कि बिना कन्फर्म टिकट यात्रा करने पर रेलवे ने कोरोना काल से पहले ही रोक लगा दी थी। इसी तरह कुछ यात्री रोडवेज बस से ही निकल गए। वहीं कुछ टीटीई के पास जुर्माना भरकर कन्फर्म टिकट बनवाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

समय करीब दोपहर के साढ़े तीन बजे थे। अमर उजाला की टीम आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुंची। यहां दिल्ली जाने के लिए कैफियात एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर खड़ी थी। वहीं यात्री बैठ रहे थे। टीम अंदर पहुंची तो पूरा स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील दिखा। पूछने पर पता चला कि अग्निपथ को लेकर देश में चल रह बवाल को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस एक-एक कर सभी को चेक कर रही थी। ज्यादातर नए युवकों को ही पुलिस चेक कर रही थी। चेकिंग के दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक ऐसे युवक मिले जो बिना टिकट के ही ट्रेन में बैठे थे। उन्हें नीचे उतारा गया। एक-एक कर उनकी जांच की गई। जांच में युवकों ने बताया कि वह बीएड का पेपर देने के लिए मेरठ जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें सीधे मना कर दिया कि बिना टिकट कोई ट्रेन में नहीं बैठेगा। इसे लेकर युवाओं ने पुलिस को अपनी समस्या बताई और उनसे टिकट बनवाने की मांग की। डीसीआई मिथलेश कुमार ने बताया कि सभी युवा मेरट में बीएड का पेपर देने के लिए जा रहे थे। उन्हें जुर्माना लगाकर टिकट बना दिया गया। इसके बाद उन्हें ट्रेन में बैठने दिया गया। इसके बाद टीम रोडवेज पर पहुंची जहां पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। बस आते ही यात्री उस बस में बैठने के लिए दौड़ जा रहे थे। हालांकि रोडवेज का कोई भी रूट प्रभावित नहीं था। सभी रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात
आजमगढ़। पुलिस प्रशासन द्वारा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जिले में अन्य जनपद से फोर्स आई है। वह सभी स्टेशनों पर पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं विरोध को देखते हुए रेलवे ने सरयु-यमुना एक्सप्रेस व आजमगढ़ रूट पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को 20 जून तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में बस स्टैंड पर रहा अलर्ट, कमाई प्रभावित
आजमगढ़। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए बस स्टैंड पर अलर्ट जारी रहा। जहां पर पुलिस की तैनात की गई। वहीं रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने उन रुटों पर नजर रखी जहां पर विरोध की संभावना थी। जौनपुर-प्रयागराज, बलिया व वाराणसी समेत अन्य रूट की बसों का संचालन होता रहा। हालांकि पहले की अपेक्षा रोडवेज की प्रतिदिन की कमाई में दो से तीन लाख रुपये कम हुए हैं। पहले जहां रोडवेज 56 से 58 लाख रुपये कमाई करता था वहीं अब 55 से 56 लाख रुपये कमाई कर रहा है। आरएम वीके सिंह ने बताया कि हिंसा में आजमगढ़ की कोई भी बस क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। आजमगढ़ परिक्षेत्र में आने वाले बलिया रोडवेज में एक बस तोड़फोड़ हुई है। करीब नौ लाख रुपये क्षति होने का आंकलन किया गया है। वहीं पिछले तीन दिनों से बसों का संचालन ठीक से न होने पर प्रतिदिन विभाग को करीब दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed