फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Party silent, BJP MLA bought nomination papers

पार्टी मौन, भाजपा विधायक ने खरीदा नामांकन पत्र

Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Party silent, BJP MLA bought nomination papers
आजमगढ़। आजमगढ़-मऊ विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें फूलपुर से भाजपा विधायक अरूण कांत यादव ने तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिक्र नामांकन पत्रों की स्थिति देखें तो बहुजन मुक्ति पार्टी से अंबरीश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि गंभीरपुर थाना के निवासी सत्यम राय और सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। वहीं भाजपा के फूलपुर पवई विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अरूण कांत यादव ने तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। बताते चलें कि अरूणकांत यादव के पिता रमांकात यादव सपा से फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। पिता के मैदान में उतरने के कारण अरूण कांत यादव ने इस सीट से विधानसभा का चुनाव न लड़ने की बात कही थी और उन्होंने विधान परिषद चुनाव लड़ने के संकेत दिया था। शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीद कर उन्होंने चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म कर दिया। हालांकि भाजपा, सपा और बसपा की ओर से अभी तक पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed