फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panic in Nat colony due to wolf attack, 7 goats killed

Azamgarh News: भेड़िए के हमले से नट बस्ती में दहशत, 7 बकरियों को मार डाला

Fri, 01 Aug 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Panic in Nat colony due to wolf attack, 7 goats killed
अंबारी। फूलपुर तहसील के सरैया भटपुरवा गांव की नट बस्ती में बुधवार रात एक बार फिर भेड़िए जैसे जंगली जानवर ने कहर बरपाया। शकील नट की बकरियों पर हमला कर 7 बकरियों को मार डाला। चार दिन पूर्व भी इसी गांव के बदरेश की तीन बकरियां इसी तरह मारी गई थीं। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हमले की शैली और निशान देखकर भेड़िए के हमले की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण रात में पशुओं और बच्चों को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और हल्का लेखपाल विशाल सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। लेखपाल ने पीड़ित परिवारों से जानकारी लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गांव में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवर को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाए ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर लेखपाल को भेजी गई है, पशुचिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed