{"_id":"5f01c7198ebc3ea07859a4a1","slug":"pancard-case-action-in-other-districts-just-notice-in-azamgarh-azamgarh-news-vns534025696","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनकार्ड केस : और जिलों में कार्रवाई, आजमगढ़ में सिर्फ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनकार्ड केस : और जिलों में कार्रवाई, आजमगढ़ में सिर्फ नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़। एक ही पैनकार्ड का इस्तेमाल दो-दो जिलों में अलग-अलग खातों में वेतन आहरित किए जाने के मामले में कई जिलों में कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं आजमगढ़ में अभी नोटिस भेज कर जवाब का इंतजार बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व घोटालों की कमी नहीं है। नियुक्ति से लेकर वेतन भुगतान तक में इस विभाग में खेल ही खेल है। प्रदेश सरकार ने इस विभाग में नियुक्ति से लेकर हर कवायद की जांच एसटीएफ व एसआईटी को दे दी है। इनकी जांच में एक के बाद एक फर्जी शिक्षक चिह्नित हो रहे हैं। वहीं अब वेतन भुगतान के लिए शिक्षकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पैनकार्ड में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई। एक ही पैनकार्ड पर दो-दो शिक्षकों द्वारा अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खातों में वेतन आहरित किए जाने की पुष्टि हुई। एसटीएफ व एसआईटी की जांच में पूरे प्रदेश में ऐसे 192 शिक्षक चिह्नित हुए। आजमगढ़ में भी 28 शिक्षक शामिल हैं। इन सभी का सत्यापन कराने का निर्देश निदेशालय ने दिया था। यह कवायद जिले में 30 जून को की गई। 28 शिक्षकों में मात्र 13 ने ही अपना सत्यापन कराया और 15 शिक्षक सत्यापन के लिए पहुंचे ही नहीं। उन्हें एक जुलाई को नोटिस रजिस्टर्ड डाक से सर्विस बुक में अंकित पते पर भेज दिया गया है। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। वहीं इस प्रकरण में अन्य जिलों में कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। बस्ती में तीन प्रधानाध्यापकों के साथ ही छह शिक्षकों के बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी गई है। अपने जिले में अभी नोटिस दी जा रही है। बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि नोटिस का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।