फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pak, China and Khalistani organizations had also become active in the farmers' movement: Jalota

किसान आंदोलन में पाक, चीन और खालिस्तानी संगठन भी हो गए थे सक्रिय : जलोटा

Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pak, China and Khalistani organizations had also become active in the farmers' movement: Jalota
आजमगढ़। किसान आंदोलन में पाकिस्तान, चीन और खालिस्तानी संगठन भी सक्रिय हैं। आंदोलन के बहाने खालिस्तान की रूपरेखा बनाई जा रही थी। लाल किले पर तिरंगे का अपमान किया गया। हम अपने तिरंगे का अपमान कैसे सहन करेंगे। यह बात मंगलवार को जीडी ग्लोबल स्कूल में सारेगामा एकेडमी की कार्यशाला में गायक अनूप जलोटा ने कही। उन्होंने शबाना आजमी के सीएए और एनआरसी को वापस लेने के बयान को अनुचित करार देते हुए का कि ऐसे तो सरकार को सभी विधेयक वापस लेने पड़ जाएंगे। किसान के नाम पर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल आदि मुफ्त मांगने की मुहिम शुरू हो जाएगी। कृषि कानून से कुछ किसानों को समस्या थी लेकिन विपक्ष इसे भुनाने के लिए सक्रिय हो गया। पाकिस्तान, चीन और खालिस्तान के संगठन भी इस आंदोलन में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि वह आजमगढ़ पहले से आते रहे हैं और यहां प्रतिभाशाली लोग हैं। फिल्म संगीत के बारे में कहा कि आज कल के गाने तीन दिनों के लिए बनते हैं। प्रोड्यूसर को कुछ कमाई हो जाए। इसमें ज्यादा मेहनत नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed