{"_id":"58ee63d14f1c1b9f36cf79d1","slug":"packaging-of-copies-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कापियों की पैकेजिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कापियों की पैकेजिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहर के रैदोपुर सड़क के किनारे सील की जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर कॉपियां है ।
बोर्ड परीक्षा में अनियमितता किस कदर हो रही है, इसका नजारा बुधवार को रैदोपुर में देखने को मिला। जहां एक बाइक से बोर्ड परीक्षा की कापी लेकर पहुंचे एक शिक्षक और एक शिक्षिका पैकेजिंग का सामान दूकान से खरीदकर सड़क किनारे ही कापियों की पैंकिंग करने लगे। फोटो खिंचने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और हड़बड़ी में कापियों की पैकिंग को लेकर वहां से निकल गए। इससे मौजूद परीक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
परीक्षा के बाद जो कापियां परीक्षा केंद्र पर सील पैक होनी चाहिए। उसकी पैंकिंग रैदोपुर में सड़क के किनारे होती दिखी। बुधवार की दोपहर बाइक से एक युवक और एक युवती रैदोपुर एलआईसी बिल्डिंग के पास पहुंचे। बाइक खड़ी की और सामने स्थित कापी किताब की दूकान पर पहुंचे। जहां से उन्होंने कापियों को पैक करने का सामान खरीदा। इसके बाद वह मोमबत्ती जलाकर सड़क के किनारे कापियों की पैकिंग करने में जुट गए। लाह को गरम कर बोरे के पैकिंग पर लगाई लेकिन जब उसे दबाने के लिए कुछ नहीं मिला तो बगल से पुरवे को उठाकर उसकी पेंदी से उसे दबाया। इस कार्य में युवती के हाथ भी जले। इसको वहां मौजूद लोग बहुत उत्सुकता से देख रहे थे।
उधर से गुजर रहे एक फोटोग्राफर की नजर उन पर पड़ी और उसने फोटो खींच ली। इसके बाद दोनों को अपनी गलती का एहसास हुआ, वह कापियों की पैकिंग को लेकर वहां से चले गए। इस बारे में प्रभारी जिलाधिकारी पीपी सिंह का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। मैं इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच अधिकारी नामित करता हूं। अगर जांच में सत्यता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।