फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out of 857 voters, 671 exercised their franchise.

Azamgarh News: 857 मतदाताओं में 671 ने किया मताधिकार का प्रयोग

Mon, 27 Apr 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Out of 857 voters, 671 exercised their franchise.
अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के पदा​धिकारियों चुनाव को लेकर मतदान करते लोग।
आजमगढ़। अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के लिए पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान का कार्य अग्रवाल धर्मशाला परिसर में सकुशल संपन्न हुआ। इस मतदान में 857 मतदाताओं में 671 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद रात आठ बजे मतगणना शुरू हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी टी एन अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन का कार्य 11 अप्रैल को संपन्न होने के बाद रविवार को मतदान का कार्य सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम छह बजे संपन्न हुआ। मतदान के दौरान दोनों पक्षों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर सुदर्शन दास अग्रवाल और अतुल कुमार अग्रवाल उर्फ मुन्ना बाबू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।
विज्ञापन

वहीं अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश अग्रवाल और राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल और आशीष, धर्मशाला के प्रबंधक पद पर निखिल और डेविड आमने सामने थे। सह प्रबंधक पद के लिए गगन कुमार अग्रवाल और अमर नाथ अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं सदस्य के पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवार अभिलाष, अमृत अग्रवाल, आयुष कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार अग्रवाल, गौरव मित्तल, पीयूष अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। मतदान कार्य सकुशल संपन्न होने के बाद मतगणना का कार्य रात लगभग आठ बजे शुरू हुआ जो देर रात तक समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed