फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Our teacher photo frame will showcase the achievements of basic teachers.

Azamgarh News: बेसिक शिक्षकों की उपलब्धियां बताएंगे ''हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम''

Mon, 11 Mar 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Our teacher photo frame will showcase the achievements of basic teachers.
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की उपलब्धियां बताने के लिए फोटो फ्रेम लगवाए जाएंगे। हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में फोटो, शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर और जीते गए पुरस्कारों का संपूर्ण विवरण होगा।
विज्ञापन

फोटो फ्रेम लगाए जाने से शिक्षकों के प्रति न सिर्फ सम्मान का भाव बढ़ेगा बल्कि उनकी उपलब्धियां भी सभी के सामने आएंगी। राज्य शिक्षक पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के बारे में अभिभावक एवं आसपास के लोगों को जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

परिषदीय और कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में करीब सवा तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अब इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक नामक शीर्षक से इनमें कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के अलग-अलग फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। यह फोटो फ्रेम एक फीट चौड़ा और डेढ़ फीट लंबा होगा। इसमें सभी शिक्षकों का उच्च गुणवत्तायुक्त फोटो, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय में तैनाती की तारीख, मोबाइल नंबर, आवंटित कक्षा, आवंटित विषय और विशिष्ट उपलब्धियां जिसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार या राष्ट्रपति पुरस्कार का विवरण अंकित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

निरीक्षणकर्ता को होगी सुविधा : विद्यालयों में शिक्षकों का फोटो फ्रेम कक्षा में ऐसी जगह लगाया जाएगा, जो बच्चों और विद्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अभिभावक, निरीक्षण कर्ता और आम लोगोंं को आसानी से दिखाई दे। इससे खासकर निरीक्षण कर्ताओं को जानकारी जुटाने में आसानी होगी।

00

शासन ने एक फोटो फ्रेम की कीमत 150 रुपये निर्धारित की है। सभी परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में फोटो फ्रेम लग जाएंगे।- समीर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article