फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order to file case against five people including one inspector and two constables

Azamgarh News: एक दरोगा, दो सिपाहियों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Tue, 08 Oct 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Order to file case against five people including one inspector and two constables
आजमगढ़। व्यापारी को थाने में बंद कर एनकाउंटर की धमकी देकर रुपये छीनने के मामले में सीजेएम सत्यवीर सिंह ने अहरौला थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित मनोज गुप्ता निवासी बिसौली थाना कंधरापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके अनुसार मनोज गुप्ता 31 अगस्त 2024 को कंधरापुर बाजार में एक दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी एक प्राइवेट वाहन से एक दरोगा, नीरज गोंड़ नाम का एक कांस्टेबल और एक अन्य कांस्टेबल जिसका नेमप्लेट नहीं था। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले अवधेश यादव और आकाश यादव के साथ वहां आए।
विज्ञापन

दरोगा, दोनों सिपाही और उपरोक्त लोगों ने मनोज गुप्ता को गाली गलौज देते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और ले जाकर अहरौला थाने में बंद कर दिया। थाने के लॉकअप में ही मनोज गुप्ता को एनकाउंटर की धमकी देते हुए उससे साढ़े ग्यारह हजार रुपये तथा सोने की चेन ले लिया। जब मनोज गुप्ता के भाई मनीष गुप्ता ने 112 नंबर पर मनोज गुप्ता के अपहरण की सूचना दी। तब मनोज गुप्ता को रात में छोड़ दिया गया। मामले की तथ्य एवं परिस्थितियों को देखने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक को दरोगा और दो सिपाही समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed