फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order not found in community kitchen, right to shift

कम्युनिटी किचन में सही नहीं मिली व्यवस्था, शिफ्ट करने के निर्देश

Tue, 05 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Order not found in community kitchen, right to shift
सदर तहसील में स्थापित कम्यृनिटी किचन का निरीक्षण करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट की व्यवस्था कराने के लिए तहसीलों में कम्युनिटी किचन स्थापित है। डीएम एनपी सिंह ने मंगलवार को तहसील सदर के कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। तहसील के बाहर दुकान में चलने वाले इस किचन पर डीएम ने नाराजगी जताई। पर्याप्त जगह न होने पर तहसील परिसर में स्थापित कराने को कहा। तहसीलदार को निर्देश दिए कि खाना बनाने वाले कर्मचारियों को कैप, मास्क और ग्लब्स आदि की व्यवस्था कराएं। साफ-सफाई की व्यवस्था कराएं। तहसील सदर में तैयार किए जा रहे राहत किट का निरीक्षण किया। राहत किट में आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, दाल 02 किग्रा, तेल 01 लीटर, आलू 05 किग्रा, भूना चना 02 किग्रा, हल्दी 250 ग्राम, धनिया 250 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर 250 ग्राम, नमक 500 ग्राम सम्मिलित है। सामानों का तौल कराकर उनके वजन चेक किया। इस मौके पर तहसीलदार पवन कुमार सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed