फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   order but not received board admit card

आदेश के बाद भी नहीं मिला प्रवेशपत्र

Thu, 19 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
order but not received board admit card
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू रही हैं। लेकिन मुबारकपुर के मिल्लत गर्ल्स इंटर कालेज की लगभग 40 छात्राओं का प्रवेश पत्र जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी बुधवार तक नहीं मिल सका। छात्राओं के भविष्य को लेकर उनके अभिभावकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि मुबारकपुर के मिल्लत गर्ल्स इंटर कालेज में अध्ययनरत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्राएं प्रबंधक डा. शमीम अहमद व पूर्व प्रधानाचार्य नसरीन बानो की आपसी विवाद का शिकार हो गई है। इसमें इंटर की आशिया खातून पुत्री समीउल्लाह, परवीन जहां पुत्री समीउल्लाह, साइस्ता खातून पुत्री अनीकुर्रहमान, साइस्ता शबनम पुत्री समशुलहोदा, राना खातून पुत्री रजीउद्दीन शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार, हाईस्कूल की दरख्सा खातून पुत्री अब्दुर्रहमान, कोनैन फातमा पुत्री अली आज़म, फातमा शबनम पुत्री बेलाल, नाजरीन बानो पुत्री जुल्फेकार, उम्मे रोबाब पुत्री मेंहदी हसन, समीरा खातून पुत्री नुरुलहोदा शामिल हैं। इन छात्राओं को बुधवार तक परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र के लिए यह छात्राएं मिल्लत गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य यासीन जहरा से लेकर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तक अपनी गुहार लगा चुकी हैं। उनकी गुहार पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विद्यालय प्रबंधतंत्र को आदेशित किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले किसी भी हालत में छात्राओं को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाए।

परीक्षा से वंचित छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कक्षा 9 और 11 का हुआ था लेकिन 10 और 12 में रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं हो सका। इस कारण बोर्ड से उनका प्रवेश निर्गत नहीं हो सका है। - केपी सिंह यादव, डीआईओएस

छात्राएं कक्षा 9 और 11 में एडमीशन ली थीं। इन्होंने विद्यालय में परीक्षा भी दी लेकिन छात्राओं को पूर्व प्रधानाचार्या नसरीन बानो द्वारा जो मार्कशीट जारी किया गया है, वह विद्यालयीय अभिलेख में नहीं है। - डा. शमीम अहमद, प्रबंधक, मिल्लत गर्ल्स इंटर कालेज

यह सभी छात्राएं विद्यालय में रेगुलर छात्रा के रूप में रही हैं। परीक्षाएं भी दीं और उन्हें मार्कशीट भी दी गई है लेकिन उन छात्राओं को परीक्षा से वंचित करने की एक साजिश है, जो अच्छी बात नहीं है। किसी भी तरह का विवाद अपनी जगह है। जहां तक छात्राओं के भविष्य की बात है, यहां विवाद को भूलकर उनके भविष्य की बात सोचनी चाहिए। - नसरीन बानो, पूर्व प्रधानाचार्या

परीक्षा केंद्र बदलने की सूचना पर  छात्रों ने किया प्रदर्शन ः श्री दुर्गाजी इंटर कालेज चंडेश्वर के हाईस्कूल के छात्रों ने निर्धारित परीक्षा केंद्र में फेरबदल होने पर बुधवार की दोपहर डीआईआएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने डीआईओएस को बताया कि हम लोगों का परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कालेज निर्धारित था, जबकि स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि परीक्षा केंद्र बदलकर किसी वित्तविहीन विद्यालय में भेज दिया गया है। छात्रों की बातों को सुनने के बाद डीआईआएस ने बताया कि तुम लोगों का परीक्षा केंद्र जहां था वही पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक के आश्वासन पर छात्र वापस लौट गए।

बोर्ड परीक्षा आज से ः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की परिक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं। नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए डीएम के आदेश पर जिले में 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ छह सचल दस्ते को तैनात किया गया है।

बोर्ड परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा भी केंद्र व्यवस्थापकों और इस कार्य में जुटे अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे चुके हैं। जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगाए गए लोगों को निर्देश दिया है कि यदि कहीं भी कोई भी गड़बड़ी होती है तो उसकी सूचना उन्हें उनके फोन पर दी जाए।


इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 242552 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 136256 और इंटरमीडिएट के 106296 परिक्षार्थी हैं। इसके लिए जनपद में 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह सचल दस्तों का तैनात किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकल पर नकेल लगाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed