फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition confusing farmers, first analyze their actions, previous governments

किसानों को भ्रमित कर रहा विपक्ष, पहले अपने कार्यों का विश्लेषण करें पिछली सरकारें

Fri, 25 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Opposition confusing farmers, first analyze their actions, previous governments
कोटवा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती आवसर पर किसान सम्मान निधि कार्यक्रम मे - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। हमारी सरकार किसानों से संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री ने सीधे कहा है कि एमएसपी समाप्त नहीं होगी। इसे लेकर किसान संतुष्ट भी थे, लेकिन तमाम राजनीतिक दलों व षडयंत्रकारियों को ये अच्छा नहीं लगा। साजिशन इस माहौल को अभी जिंदा रखा है। विपक्ष अपने पांच सालों के कार्यों का विश्लेषण करें, जो उनकी सरकारों ने नहीं किया वह आज हमारी सरकार ने कर दिखाया है। कांग्रेस के एक नेता आलू डालो सोना निकालो कहते हैं तो दूसरे टेंपो डालो बस निकालो। उक्त बातें शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय कोटवां में आयोजित कृषि मेले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गन्ना मंत्री एवं आजमगढ़ प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रतिवर्ष सात लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होती थी। हमारी सरकार आज प्रतिवर्ष 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद कर रही है। पहले 10 से 12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद होती थी। आज 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हो रही है। वहीं पहले एक साल में गन्ना किसानों का 18 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होता था। आज प्रतिवर्ष 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। पहले गांव में पांच से छह घंटे बिजली रहती थी और आज 18 घंटे रहती है। सपा सरकार व योगी सरकार में यही फर्क है कि सपा सरकार शिलान्यास पर विश्वास करती थी। हमारी योगी सरकार शिलान्यास के बाद लोकार्पण पर विश्वास रखती है और अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा कराती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो कृषि बिल पास हुआ है। उसे कांग्रेस भी लाना चाहती थी लेकिन वह नहीं ला सकी। हमारी सरकार ले आई है तो वह विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ संवाद करने के लिए हर समय तैयार है। हम किसानों के हित में ही कार्य करेंगे। वहीं जिले में हो रहे अपराधों पर जब मीडिया ने सवाल किया तो मंत्री ने गोल-मटोल जवाद दिया। उन्होंने आजमगढ़ की बात न करके पूरे प्रदेश को रोल मॉडल बताया। कहा कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा अपने प्रदेश में अपराध कम हुए हैं। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में काफी हद तक सही काम कर रही है।
विज्ञापन

विवि का बहुत जल्द शिलान्यास होने का आश्वासन दे गए प्रभारी मंत्री
कृषि मेले में शामिल होने आए गन्ना मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहब्बतपुर में बनने वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कुछ प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां के युवा व युवतियां दिल्ली जैसे बड़े शहरों में नहीं जाएंगी। बल्कि यहीं अपने घर अपने जिले में रहकर पढ़ाई करेंगी। यह आजमगढ़ के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंच पैकेट के लिए मची लूट
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कृषि विश्वविद्यालय कोटवा में कृषि मेले का आयोजन किया गया था। मेले में शामिल किसानों के लिए लंच पैकेट बनाए गए थे। कार्यक्रम का समापन होने पर लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा था। तभी अचानक लोगों की भीड़ लंच लेने के लिए पहुंच गई। देखते ही देखते लंच पैकेट की लूट मच गई। इस दौरान कोरोना का भय किसी में नहीं दिखा। सभी एक-दूसरे के ऊपर गिरते हुए लंच पैकेट पाने का प्रयास कर रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी खड़ा होकर तमाशा देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed