{"_id":"65ecb26d98eb25af7e004524","slug":"one-committed-suicide-because-the-paper-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-112433-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक ने पेपर खराब होने तो दूसरे ने पिटाई से आहत होकर लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक ने पेपर खराब होने तो दूसरे ने पिटाई से आहत होकर लगाया फंदा
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। एक इंटरमीडिएट का पेपर खराब होने से परेशान था तो दूसरे ने प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत होकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर देहात निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। शनिवार को उसका पेपर था। जिसकी तैयारी कर शुक्रवार की रात वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह वह देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। किसी तरह परिजनों ने कमरे में देखा तो अखंड शाल के सहारे पंखे से लटक रहा था। मृतक की एक बहन है।
दूसरी घटना मुड़ियार गांव की है। गांव निवासी अतुल मौर्या 24 एसी मैकेनिक था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। परिजनों के अनुवार शुक्रवार को अतुल कहीं गया था। श्यााम में लौट रहा था तो युवती के परिजनों ने रास्ते में उसे रोक कर पिटाई करने के साथ ही मोबाइल छीन लिया। पिटाई से आहत अतुल घर पहुंचा और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने अंदर झांका तो वह रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतुल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।