{"_id":"6238b99f80758d3a13390d3e","slug":"one-arrested-for-fighting-between-sp-bjp-supporters-azamgarh-news-vns6442251123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के तहत मतदान के दिन भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर विधान सभा सीट के सर्फूद्दीनपुर बूथ पर हुए मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में शामिल पूर्व सभासद को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
विधान सभा चुनाव के तहत जिले में सात मार्च को अंतिम चरण में मतदान हुआ था। वोटिंग के अंतिम क्षणों में सिधारी थाना अतर्गत सर्फूद्दीनपुर बूथ पर भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया था। इस दौरान जम कर ईंट पत्थर चलाए गए थे तो वहीं कई वाहनों को तोड़ डाला गया था। एक पक्ष से भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा तो दूसरे पक्ष से सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके अलावा एक मुकदमा पुलिस की तरफ से भी दर्ज किया गया था। भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर दर्ज मुकदमें की विवेचना में सर्फूद्दीनपुर वार्ड के पूर्व सभासद मनोज यादव पुत्र रामचरण यादव का भी नाम शामिल था। रविवार की रात सिधारी थाना पुलिस ने मनोज यादव को विश्वकर्मा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।