फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused of fraud of eight lakhs arrested

Azamgarh News: आठ लाख की धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
One accused of fraud of eight lakhs arrested
आजमगढ़। बैंक में फर्जी खाता खोलकर, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सरायमीर पुलिस ने रविवार को सरायमीर रेलवे स्टेशन रोड के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर न्यायालय भेजा गया। वहीं एक आरोपी ने हाई कोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे ले रखा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दो नवंबर 2019 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खारौटी गांव निवासी लाल बहादुर पुत्र राममूरत ने पुलिस में शिकायत की थी। आरोप था कि उसके नाम से फर्जी खाता खोलकर आठ लाख रुपये निकाल लिया गया है। और यह सब किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर सिंडिकेट बैंक शाखा सरायमीर के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिली भगत से किया गया। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान तीन और अभियुक्तों का पता चला। इस मुकदमे से संबंधित कुल सात अभियुक्त हैं। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। एक अभियुक्त के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तारी के संबंध में स्थगन आदेश है। पुलिस ने 27 नवंबर को मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त अशोक आनंद निवासी पाली थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा बिहार को सरायमीर रेलवे स्टेशन रोड के पास से दोपहर में गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed