फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the radar of the police affecting the election: ADG

चुनाव को प्रभावित करने वाले पुलिस की रडार पर: एडीजी

Sat, 20 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
On the radar of the police affecting the election: ADG
आजमगढ़। आगामी पंचायत चुनाव और त्योहारों पर किसी प्रकार की खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस महकमा जुटा हुआ है। खासतौर से चुनाव को प्रभावित करने वाले पुलिस के रडार पर हैं। आजमगढ़ जिले में माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है और भयमुक्त वातारण बनाने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है। उक्त बातें एडीजी जोन बृजभूषण ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। वह शनिवार को वार्षिक निरीक्षण पर जिले में आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे जोन में माफिया और कुख्यात अपराधियों की कमर तोड़ी गई। जो कार्रवाइयां हुईं, उनमें 3068 को गैंगेस्टर में जेल भेजा गया। इनकी 380 करोड़ की संपत्ति या जब्त की गई या ध्वस्त की गई। इसके अलावा लगभग 70 करोड़ की जो अवैध आय थी, उसे बंद कराया गया। इसके साथ गोकशी पर रोक लगाने के लिए 1043 लोगों को गैंगेस्टर में पाबंद कर जेल भेजा। गोकशी करने वाले छह लोगों पर रासुका लगाया गया। उनकी लगभग सात करोड़ की संपत्ति जब्त की। अवैध शराब कारोबार में 340 लोगों पर गैंगेस्टर में जेल भेजा और इनकी लगभग 21 करोड़ की संपत्ति जब्त की। कुल 188 गैंगों का हमने पंजीकरण कराया। 1203 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई और 1024 लोगों को जिला बदर किया गया है। 29 पर रासुका लगाया गया है। जिले में अपराध पर काफी नियंत्रण हुआ है। माफिया पर लगातार कार्रवाई हुई है और अभी चल रही है। पंचायत चुनाव के लिए महकमा पूरी तैयार है। हर गांव में अधिकारी जा रहे हैं और भ्रमण कर रहे हैं। एक-एक ऐसे व्यक्ति जो चुनाव में समस्या खड़ी कर सकते हैं, को चिह्नित किया जा रहा है। अवैध असलहों के रिकवरी का अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर सख्ती की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर पर महकमा नजर रखे हुए है। हमारा पूरा प्रयास है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से हो। चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले पुलिस के रडार पर हैं। ऐसे किसी व्यक्ति को पुलिस किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed