फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On-going preparation to make teachers' GPF account online

शिक्षकों का जीपीएफ खाता ऑनलाइन करने की चल रही तैयारी

Tue, 23 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
On-going preparation to make teachers' GPF account online
आजमगढ़। सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) खाते ऑनलाइन किए जाएंगे। इसका लाभ एक अप्रैल 2005 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा। वे अपने खाते ऑनलाइन देख सकेंगे और जरूरत के मुताबिक लोन ले सकेंगे। जिले में 97 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। उक्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन होगा। अब तक इन स्कूलों के कार्यालय में ही जीपीएफ की इंट्री होती है। लेकिन अधिकांश स्कूलों में यह अपडेट नहीं रहता और शिक्षकों को जानकारी नहीं हो पाती। एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के एनपीएस खातों का रखरखाव ऑनलाइन होता है। पीपीएफ और ईपीएफ खातों की सूचना भी ऑनलाइन उपलब्ध है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालयों में ई-फाइलिंग की भी व्यवस्था होगी। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि धीरे-धीरे सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो रही है। परीक्षा केंद्र निर्धारण से लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। अब जीपीएफ खाता ऑनलाइन करने की तैयारी उच्चस्तर पर चल रही है। यहां से अभी कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed