फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   old man died in road accident

Azamgarh News: सड़क हादसे में वृद्ध की गई जान

Thu, 31 Aug 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
old man died in road accident
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबा ढाबा के पास सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ढाबा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बाबा ढा़बा पर रमाकर मिश्रा 58 निवासी कस्बा भुरकुड़ा, थाना भुरकुड़ा जिला गाजीपुर 25 वर्षों से रहते थे। बुधवार की देर रात वह सड़क पार कर लघुशंका करने जा रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अविवाहित रमाकर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। वह 25 वर्षों से बाबा ढाबा पर काम करते थे।
विज्ञापन

ढाबा संचालक विजय शंकर मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनकी मौत पर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed