फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers forgot the dignity of social distancing during preparation

तैयारी के दौरान अधिकारी ही भूले सोशल डिस्टेंसिंग की मर्यादा

Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Officers forgot the dignity of social distancing during preparation
आजमगढ़। जिनके कंधों पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेेदारी हो और वहीं इसका उल्लंघन करने लगें तो वह लोगों से इसका पालन किस प्रकार कराएंगे। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला आजमगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में। जगह-जगह अधिकारी अपने मातहतों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दिए बगैर दिशा निर्देश देते नजर आए। लेकिन जब ट्रेन आई तो यही अधिकारी और मातहम श्रमिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

लाक डाउन के दौरान सरकार की ओर से लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और घरों में रहने की सलाह दी गई है। जिसका पालन कराने के लिए जनपद में धारा 144 भी लागू है। जिसके तहत एक जगह पर चार से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी भी है। बृहस्पतिवार को पटियाला से मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन जनपद आने वाली थी। मजदूरों की जांच के लिए अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे से ही डट गए। क्योंकि मजदूरों की संख्या लगभग 1200 थी। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करना एक चुनौती थी। इस चुनौती को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी रणनीति बनाने में जुटे थे। लेकिन इस रणनीति को बनाने में उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक अधिकारियों के सामने की कर्मचारी एक दूसरे से सटकर ऐसे खड़े थे जैसे आम दिनों में खड़े होते हैं। अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान दिए बगैर उन्हें निर्देश दिया जाता रहा। लेकिन जैसे ही ट्रेन आकर स्टेशन पर लगी यही अधिकारी और कर्मचारी ट्रेन से उतरने वाले श्रमिकों को स्टेशन परिसर में एक-एक मीटर की दूरी पर बने गोलों में खड़े होने का निर्देश देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed