फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Obscene photo made viral after rape

Azamgarh News: दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो वायरल कर दी

Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Obscene photo made viral after rape
बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो खींच कर एक युवक ने उसे ब्लैकमेल किया और शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती ने पुन: संबंध बनाने से इंकार किया तो युवक ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर किया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि विपक्षी सन्नी ने चोरी से उसकी अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद वही फोटो दिखा कर उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान भी उसने वीडियो व फोटो खींची। बार-बार के दबाव से परेशान होकर जब उसने संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो सन्नी ने अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो को डिलीट करने के एवज में वह दो लाख रुपये मांगने लगा। युवती ने सारी घटना परिजनों को बताई और उनके साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपी सन्नी राजभर को महुजा तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद मोबाइल की जांच करने पर उसमें पीड़ित के कई अश्लील फोटो भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed