फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Number of mental health patients rising due to depression; treatment unavailable.

Azamgarh News: डिप्रेशन से बढ़ रही मानसिक रोगियों की तादाद, नहीं मिल रहा इलाज

Sun, 11 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Number of mental health patients rising due to depression; treatment unavailable.
डिप्रेशन और चिंता की वजह से मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में इस समय मानसिक रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में एक माह पहले तक प्रतिदिन 40 से 50 मरीज पहुंचते थे। मानसिक रोग विशेषज्ञ के अस्पताल छोड़ने के बाद से अब तक कोई अन्य चिकित्सक तैनात नहीं हुआ है। यहां मरीजों को दवाओं के साथ-साथ काउंसलिंग भी की जाती थी।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा। चिकित्सकों का कहना है कि किसी बात को बार-बार सोचने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों के उपचार के लिए मन कक्ष बनाया गया है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित सिंह के मुताबिक, काम के दबाव और चिंता से लोग अवसाद का शिकार हो रहे हैं।

ऐसे लोगों को एकांत में रहने से बचना चाहिए और परेशानी होने पर उपचार कराना चाहिए। एसआईसी डॉ. सतीशचंद्र कन्नौजिया ने बताया कि मन कक्ष में मानसिक रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करने के साथ काउंसलिंग भी करते थे। इस समय इस रोग के चिकित्सक अस्पताल में नहीं हैं। निदेशालय को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed