फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Number increased sharply in Azamgarh, 1085 suspects, 52 sampled

आजमगढ़ में तेजी से बढ़ा आंकड़ा, 1085 हुए संदिग्ध, 52 का गया सैंपल

Thu, 30 Apr 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Number increased sharply in Azamgarh, 1085 suspects, 52 sampled
आजमगढ़। तीन दिनों से संदिग्धों के सैंपलिंग में हीलाहवाली कर रहा स्वास्थ्य महकमा बृहस्पतिवार को जाग गया। बृहस्पतिवार को 52 नए कोरोना संदिग्ध चिह्नित किए गए और इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले में अब कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा बढ़ कर 1085 पर पहुंच गया है। वहीं बृहस्पतिवार को देर शाम तक कोई नई रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 24, मंगलवार को 16 व बुधवार को मात्र 20 सैंपल ही जांच के लिए भेजे गए। वहीं पिछले सप्ताह किसी भी दिन 50 से कम सैंपल नहीं जांच में भेजे गए थे। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में सैंपल कलेक्शन की गति फिर धीमी शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग जाग गया और बृहस्पतिवार को कुल 52 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब जिले से जांच के लिए भेजे गए कुल सैंपलों की संख्या 1085 हो गई है जिसमें 963 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 8 पॉजिटिव के साथ ही शेष 955 रिपोर्ट निगेटिव रहे है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल कुल 122 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed